Thursday, December 3, 2020

किसान आंदोलन का 9वां दिन LIVE:कल होने वाली मीटिंग पर किसानों का मंथन आज, कहा- केंद्र कानूनों में सुधार पर राजी, पर हम नहीं


 

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का आज 9वां दिन है। आंदोलन के चलते दिल्ली बॉर्डर पर 9 प्वाइंट पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। केंद्र और किसानों के साथ गुरुवार को हुई बातचीत के बाद ही साफ हो गया था कि आंदोलन अभी थमेगा नहीं, क्योंकि चौथे दौर की इस बातचीत में भी कई मसलों पर गतिरोध बना हुआ है। केंद्र ने भरोसा तो दिलाया, लेकिन किसान कानून वापस करने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि कानून वापस लेने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए।

केंद्र और किसानों के बीच 5वें राउंड की बातचीत 5 दिसंबर यानी कल होनी है। क्रांतिकारी किसान यूनियन के लीडर दर्शनपाल ने कहा कि केंद्र कानूनों में कुछ सुधार पर राजी है, पर हम नहीं। हमने उन्हें बता दिया है कि पूरे कानूनों में ही खामी है। हम कल होने वाली मीटिंग से पहले आज आपस में बातचीत करेंगे और अपनी रणनीति तैयार करेंगे। संगठनों के बीच बैठक हो रही है।

केंद्र बोला- MSP रहेगी, किसान बोले- मुद्दा कानूनों का है

केंद्र और किसानों के बीच चौथे दौर की बातचीत करीब 7 घंटे चली। बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मिनिमम सपोर्ट प्राइज (MSP) को छुआ नहीं जाएगा। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। एक्ट के प्रावधानों में किसानों को सुरक्षा दी गई है। उनकी जमीन की लिखा-पढ़ी कोई नहीं कर सकता ।

किसानों ने कहा- मसला इकलौते MSP का नहीं, बल्कि कानून पूरी तरह वापस लेने का है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केवल एक नहीं, बल्कि कई मसलों पर बातचीत होनी चाहिए। केंद्र और किसानों के बीच अब पांचवें दौर की बातचीत 5 दिसंबर को होगी।

सरकार ने 7 घंटे में किसानों की 7 चिंताएं सुनीं, सिर्फ एक पर वादा किया, बाकी पर भरोसा दिलाया

किसानों की चिंताएंसरकार का जवाब
MSP यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस बंद तो नहीं हो जाएगी?MSP चल रही थी, चल रही है और आने वाले वक्त में भी चलती रहेगी।
APMC यानी एग्रीकल्चर प्रोड्यूसर मार्केट कमेटी खत्म तो नहीं हो जाएगी?प्राइवेट मंडियां आएंगी, लेकिन हम APMC को भी मजबूत बनाएंगे।
मंडी के बाहर ट्रेड के लिए PAN कार्ड तो कोई भी जुटा लेगा और उस पर टैक्स भी नहीं लगेगा।सरकार का वादा- ट्रेडर के रजिस्ट्रेशन को जरूरी करेंगे।
मंडी के बाहर ट्रेड पर कोई टैक्स नहीं लगेगा?APMC मंडियों और प्राइवेट मंडियों में टैक्स एक जैसा बनाने पर विचार करेंगे।
विवाद SDM की कोर्ट में न जाए, वह छोटी अदालत है।ऊपरी अदालत में जाने का हक देने पर विचार करेंगे।
नए कानूनों से छोटे किसानों की जमीन बड़े लोग हथिया लेंगे।किसानों की सुरक्षा पूरी है। फिर भी शंकाएं हैं तो समाधान के लिए तैयार हैं।
बिजली संशोधित बिल और पराली जलाने पर सजा पर भी हमारा विरोध है।सरकार विचार करने पर पूरी तरह राजी है।

चर्चा में किसानों का खाना और जलेबी

किसानों का रवैया ऐसा था कि बातचीत के दौरान लंच ब्रेक हुआ तो उन्होंने अपने साथ लाया खाना ही खाया। कहा- सरकार का चाय या खाना मंजूर नहीं। 1 दिसंबर की मीटिंग में भी किसानों को सरकार की तरफ से चाय ऑफर की गई तो उन्होंने कह दिया था कि चाय नहीं, मांगें पूरी कीजिए। आप धरनास्थल पर आइए, आपको जलेबी खिलाएंगे।

किसानों के समर्थन में प्रकाश सिंह बादल की अवॉर्ड वापसी

पंजाब के पूर्व CM और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल (92) ने किसानों के समर्थन में पद्म विभूषण लौटा दिया है। बादल को 2015 में ये अवॉर्ड मिला था। बादल की पार्टी शिरोमणि अकाली दल 22 साल से NDA के साथ थी, लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में सितंबर में गठबंधन से अलग हो गई थी। इससे पहले 17 सितंबर को हरसिमरत कौर बादल ने भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उधर, शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी पद्म भूषण अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है।

किसानों ने आपत्तियों का 10 पेज का डॉक्यूमेंट तैयार किया

बुधवार को दिनभर किसानों ने 5 बार और सरकार ने 2 बार बैठकें कीं। किसानों ने कृषि कानूनों में आपत्तियों का 10 पेज का डॉक्यूमेंट तैयार किया। उधर, कुंडली बॉर्डर पहुंचे UP के किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बुधवार को पंजाब के संगठनों से बैठक की। वहीं क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार कानूनों को खत्म करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए। उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

हैदराबाद नगर निगम में भाजपा आगे LIVE:150 सीटों पर वोटों की गिनती जारी; रुझानों में भाजपा को 84 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत


 

भाजपा कर्नाटक के अलावा अब दक्षिण के अन्य राज्यों में भी पैठ बनाने जा रही है। खास बात यह है कि ये इलाके मुस्लिम बहुल और गैर हिंदी हैं। हम बात कर रहे हैं ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव नतीजों की। भाजपा यहां इतिहास बनाने की तरफ बढ़ रही है। रुझानों में अब तक उसे 84 सीटों पर बढ़त है। पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी रही सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्रवादी समिति (TRS) महज 30 सीटों पर आगे है।

हैदराबाद में गढ़ होने का दावा करने वाली असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) महज 17 सीटों पर आगे है। ओवैसी को पिछले चुनाव में 44 सीटें मिली थीं। कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उसे पिछली बार भी 2 सीटें ही मिली थीं।

 13 साल पहले ही GHMC का गठन हुआ था 

इस बार 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। GHMC के 150 वार्डों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव इस बार बेहद खास माने जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। 2007 में ही GHMC का गठन हुआ था।

अब तक GHMC के 2 चुनाव हुए

2016 की स्थिति

पार्टीकितनी सीटें
TRS99
AIMIM44
भाजपा4
कांग्रेस2
TDP1
कुल150

2009 की स्थिति

पार्टीकितनी सीटें
कांग्रेस52
TDP45
AIMIM43
भाजपा4
अन्य5
कुल149

इस बार शाह ने मोर्चा संभाला था
गृह मंत्री अमित शाह 29 नवंबर को हैदराबाद पहुंचे थे। वे चार मीनार पर स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर गए और सिकंदराबाद में रोड शो किया था। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर TRS सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा- चंद्रशेखर राव (KCR) जी से पूछना चाहता हूं कि आप ओवैसी की पार्टी से समझौता करते हैं, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। लोकतंत्र में किसी भी पार्टी से समझौता या गठबंधन किया जा सकता है। दिक्कत है कि आपने एक कमरे में ईलू-ईलू करके सीटें बांट लीं।

सिकंदराबाद में अमित शाह ने बस के ऊपर बने प्लेटफॉर्म पर चढ़कर रोड शो किया था।
सिकंदराबाद में अमित शाह ने बस के ऊपर बने प्लेटफॉर्म पर चढ़कर रोड शो किया था।

ओवैसी की तरफ से अवैध रोहिंग्या मुस्लिमों के शहर में होने के सवाल पर शाह ने कहा था- जब मैं एक्शन लेता हूं, तो वे संसद में बवाल करते हैं। उनसे कहिए कि मुझे लिखकर दें कि रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को निकाला जाना है।

इस बार भी 50% वोटिंग नहीं हई
इस बार GHMC चुनाव में 46.55% वोटिंग हुई। 2009 के 42.04% तो 2016 के चुनाव में 45.29% लोगों ने ही वोट डाला। हालांकि पिछले 2 चुनाव से ज्यादा इस बार मतदान हुआ।

GHMC में 24 विधानसभा, 5 लोकसभा सीटें
GHMC देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, मेडचल-मलकाजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी शामिल हैं। पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र हैं तो तेलंगाना की 5 लोकससभा सीटें आती हैं। यही वजह है कि GHMC चुनाव में KCR से लेकर भाजपा, कांग्रेस और ओवैसी तक की साख दांव पर लगी है।

शेयर मार्केट LIVE:बाजार पर RBI के फैसले का असर; सेंसेक्स पहली बार 45 हजार के पार, निफ्टी भी 13200 के स्तर पर



 RBI ने महंगाई के उच्च स्तर को देखते हुए रेपो रेट में बदलाव न करने का फैसला किया है। यह 4% ही रहेगा। शुक्रवार को इस फैसले का बाजार पर पॉजिटिव इफेक्ट देखने मिल रहा है। BSE सेंसेक्स 281.72 अंक ऊपर जाकर 44,914.37 पर और निफ्टी 80.45 अंक ऊपर जाकर 13,214.35 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,033.19 और निफ्टी ने 13,250.30 के हाइस्ट लेवल को टच किया।

बैंकिंग शेयर इस तेजी को लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 271 अंकों की बढ़त है। ऑटो और मेटल शेयरों में भी भारी खरीदारी है। बाजार में तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 178.93 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को के शेयरों में 4-4% की बढ़त है। ग्रासिम और भारती एयरटेल के शेयरों में भी 3-3% की तेजी है। ICICI बैंक का शेयर भी 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज और डॉ. रेड्डीज के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 33.26 अंक ऊपर 44,665.91 पर और निफ्टी 43.50 अंक ऊपर 13,177.40 पर खुला था।

एशियाई बाजारों में बिकवाली

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 43 अंक नीचे 26,765 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 52 अंकों की बढ़त के साथ 26,781 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.11% ऊपर 3,445 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को बाजार हल्की तेजी

कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार आ रही पॉजिटिव खबरों से कल बाजार में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई। गुरुवार को सेंसेक्स 14.61 अंक ऊपर 44,632.65 पर और निफ्टी 20.15 अंक ऊपर 13,133.90 पर बंद हुआ था। निफ्टी इंडेक्स इस स्तर पर पहली बार बंद हुआ। बाजार की बढ़त को ऑटो और मेटल शेयरों ने लीड किया। वहीं, निफ्टी IT और बैंकिंग इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी में मारुति का शेयर 7% ऊपर बंद हुआ था। वहीं, SBI लाइफ का शेयर 2% नीचे बंद हुआ था।

यूरोप के बाजारों में गिरावट

यूरोपियन मार्केट में बिकवाली देखने को मिली। कल यूरोप के बाजारों में फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.16% की गिरावट के साथ 5,574.36 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.45% की गिरावट के साथ 13,252.90 पर बंद हुआ था। वहीं, ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 26.88 अंकों की बढ़त के साथ 6,490.27 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में सुस्ती

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में फ्लैट देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.29% की बढ़त के साथ 85.73अंक ऊपर 29,969.50 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 27.82 अंक ऊपर 12,377.20 पर बंद हुआ था। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 0.06% नीचे 3,666.72 पर बंद हुआ था।

11:50 AM सेंसेक्स 303.80 अंक ऊपर 44,936.45 पर और निफ्टी 85.50 अंक ऊपर 13,219.40 पर कारोबार कर रहा है।

11:44 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से सात मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में हिंडाल्को के शेयरों में 4% की बढ़त है। वहीं, JSW स्टील, NMDC और कोल इंडिया के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

11:40 AM BSE में IRCTC का शेयर 12% ऊपर कारोबार कर रहा है।

11:24 AM BSE सेंसेक्स 316.56 अंक ऊपर जाकर 44,949.21 पर और निफ्टी 92.15 अंक ऊपर जाकर 13,226.05 पर कारोबार कर रहा है।

  • 10:59 AM BSE सेंसेक्स 366.55 अंक ऊपर 44,999.20 पर और निफ्टी 107.60 अंक ऊपर 13,241.50 पर कारोबार कर रहा है।

10:57 AM BSE में स्पाइसजेट का शेयर 9% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों की सीमा को 70% से बढ़ा कर 80% कर दिया है।

10:55 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 415 अंकों की बढ़त है। इंडेक्स मे RBL बैंक और ICICI बैंक के शेयरों में 2-2 फीसदी की तेजी है।

सोर्स -NSE
सोर्स -NSE

10:45 AM BSE सेंसेक्स 356.71 अंक ऊपर 44,989.36 पर और निफ्टी 107.10 अंक ऊपर 13,241.00 पर कारोबार कर रहा है।

  • 09:27 AM BSE पावर इंडेक्स में शामिल सभी 14 पावर कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में अदाणी पावर का शेयर 13% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा टाटा पावर इंडेक्स के शेयर में 5% की बढ़त है।

09:25 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में तेजी और सात के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - BSE
सोर्स - BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 33.26 अंक ऊपर 44,665.91 पर और निफ्टी 43.50 अंक ऊपर 13,177.40 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

कृषि कानूनों पर विरोध के बादल LIVE:पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल ने पद्म विभूषण लौटाया, किसानों के समर्थन में फैसला



 कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का आज आठवां दिन है। किसानों की सरकार से बातचीत भी हो रही है। इस बीच पंजाब के पूर्व CM और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल (92) ने किसानों के समर्थन में पद्म विभूषण लौटा दिया है। बादल को 2015 में ये अवॉर्ड मिला था। बादल की पार्टी शिरोमणि अकाली दल 22 साल से NDA के साथ थी, लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में सितंबर में गठबंधन से अलग हो गई थी। इससे पहले 17 सितंबर को हरसिमरत कौर बादल ने भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

उधर, 40 किसानों नेताओं की सरकार के साथ विज्ञान भवन में बातचीत चल रही है। सरकार की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्षता कर रहे हैं। मीटिंग से पहले तोमर ने कहा कि किसानों से चर्चा का सकारात्मक नतीजा निकलेगा।

शाह से मुलाकात में अमरिंदर बोले- जल्द हल निकालें, देश की सुरक्षा पर असर पड़ रहा
दूसरी तरफ, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि गृह मंत्री से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकालने की अपील की है। इस मुद्दे से पंजाब की इकोनॉमी और देश की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। किसानों से भी अपील की है कि जल्द मामला सुलझाएं। पंजाब CMO ने बताया कि अमरिंदर ने एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) आधारित मंडी सिस्टम को जारी रखते हुए MSP को बचाने पर जोर दिया। गृह मंत्री से अपील की कि खुले दिल से किसानों की बात सुनकर जल्द विवाद सुलझाएं, ताकि किसान अपने घरों को लौट सकें।

उधर किसानों के साथ बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश भी मौजूद हैं। मीटिंग से पहले सोम प्रकाश ने कहा था कि बातचीत से ऐसा समाधान निकलने की उम्मीद है, जो किसानों और सरकार को भी मंजूर हो। सरकार कह चुकी है कि MSP की व्यवस्था जारी रहेगी और यह बात लिखित में देने को भी राजी है।

एक दिसंबर को सरकार ने पंजाब और UP के किसानों से अलग-अलग बात की थी। यह बैठक बेनतीजा रही थी। किसान नेता आरोप लगा रहे हैं कि सरकार समाधान की जगह साजिश रच रही है। वह किसानों से अलग-अलग बैठक कर उन्हें बांटना चाहती है।

किसानों ने आपत्तियों का 10 पेज का डॉक्यूमेंट तैयार किया
किसानों की सरकार से आज चौथी और दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन शुरू करने के बाद दूसरी बातचीत हो रही है। इस मीटिंग के लिए सरकार और किसान बुधवार को दिनभर स्ट्रैटजी बनाते रहे। किसानों ने 5 बार और सरकार ने 2 बार बैठकें कीं। किसानों ने कृषि कानूनों में आपत्तियों का 10 पेज का डॉक्यूमेंट तैयार किया है।

आज की मीटिंग में ये 5 प्रमुख मांगें रहेंगी

  • केंद्रीय कृषि कानूनों को तुरंत रद्द किया जाए।
  • केंद्र की कमेटी की पेशकश मंजूर नहीं की जाएगी।
  • MSP हमेशा लागू रहे। 21 फसलों को इसका फायदा मिले।
  • अभी तक किसानों को गेहूं, धान और कपास पर ही MSP मिलती है।
  • खुदकुशी करने वाले किसानों के परिवारों को केंद्र से आर्थिक मदद मिले।

उधर, कुंडली बॉर्डर पहुंचे UP के किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बुधवार को पंजाब के संगठनों से बैठक की। वहीं क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार कानूनों को खत्म करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए। उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

अपडेट्स

  • वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि किसानों से एक-एक पॉइंट पर बात की जाएगी। देशहित में किसानों से खुले दिल से चर्चा की जाएगी।
  • किसान मजदूर संघर्ष समिति, पंजाब के जॉइंट सेक्रेटरी एस एस सुभरन का कहना है कि केंद्र किसानों में फूट डालने की कोशिश कर रहा है। जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी 507 किसान संगठनों के साथ मीटिंग नहीं करते, तब तक हम किसी और मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे।
  • बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि उन्हें सरकार से बातचीत में कोई हल निकलने की उम्मीद नहीं है।
  • पुलिस ने NH-9 और NH-24 पर दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को बंद कर दिया है।
  • दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाला चिल्ला बॉर्डर आज लगातार दूसरे दिन बंद किया गया है। हालांकि, दिल्ली से नोएडा की तरफ एक कैरिज-वे खोल दिया गया है, लेकिन नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाला रास्ता बंद है।
  • आगे की रणनीति

    • किसान नेता आज सरकार से बात करेंगे और देशभर में कानूनों के विरोध में ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
    • 5 दिसंबर को देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अंबानी और अडानी के पुतले फूंके जाएंगे।
    • 7 दिसंबर को देशभर में खिलाड़ी और कलाकार अवॉर्ड और सम्मान लौटाएंगे।

    कोई आंदोलन खराब न करे, इसलिए लाठियां लिए यूथ ब्रिगेड तैनात
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन में कहीं बाहरी लोग खलल न डाल दें, इसको लेकर संगठनों में चिंता बनी हुई है। इसके लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। सुरक्षा के लिए आसपास करीब 100 नौजवान किसान लाठियां लिए और गले में आईकार्ड डाले तैनात रहते हैं। किसी को भी अनुशासन भंग नहीं करने दिया जाता।

    सुबह स्टेज की कार्यवाही शुरू होते ही नौजवान वॉलंटियर्स को पहरे पर लगा दिया जाता है, जो यह तय करते हैं कि स्टेज या आसपास कोई गलत तत्व या हुल्लड़बाज न पहुंच पाए। स्टेज पर किसी के लिए कोई कुर्सी नहीं रखी गई। किसे स्टेज पर बोलना है, कितना समय बोलना है, यह भी जॉइंट कमेटी तय करती है। बाहर से आए धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के नुमाइंदों या कलाकारों को स्टेज पर बोलने का फैसला भी कमेटी करती है। 30 किसान यूनियनों के नुमाइंदों को दिन में एक-एक घंटा संबोधित करने के लिए दिया जाता है। आंदोलन पूरी प्लानिंग के साथ किया जा रहा है।

    ट्विटर ने भाजपा के IT सेल प्रभारी की पोस्ट को मैनिपुलेटेड मीडिया बताया
    ट्विटर ने बुधवार को भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय की तरफ से पोस्ट किए गए एक वीडियो को मैनिपुलेटेड मीडिया बताया है। देश में यह पहली बार हुआ है। मालवीय ने 28 नवंबर को किसान आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मालवीय की पोस्ट राहुल गांधी की उस पोस्ट के काउंटर में थी, जिसमें राहुल ने किसानों पर पुलिस के डंडे बरसाने का जिक्र किया था। मालवीय ने इस दावे को गलत बताया था।

Followers

Contact Form

Name

Email *

Message *

Popular Posts