RBI ने महंगाई के उच्च स्तर को देखते हुए रेपो रेट में बदलाव न करने का फैसला किया है। यह 4% ही रहेगा। शुक्रवार को इस फैसले का बाजार पर पॉजिटिव इफेक्ट देखने मिल रहा है। BSE सेंसेक्स 281.72 अंक ऊपर जाकर 44,914.37 पर और निफ्टी 80.45 अंक ऊपर जाकर 13,214.35 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,033.19 और निफ्टी ने 13,250.30 के हाइस्ट लेवल को टच किया।
बैंकिंग शेयर इस तेजी को लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 271 अंकों की बढ़त है। ऑटो और मेटल शेयरों में भी भारी खरीदारी है। बाजार में तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 178.93 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को के शेयरों में 4-4% की बढ़त है। ग्रासिम और भारती एयरटेल के शेयरों में भी 3-3% की तेजी है। ICICI बैंक का शेयर भी 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज और डॉ. रेड्डीज के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 33.26 अंक ऊपर 44,665.91 पर और निफ्टी 43.50 अंक ऊपर 13,177.40 पर खुला था।
एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 43 अंक नीचे 26,765 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 52 अंकों की बढ़त के साथ 26,781 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.11% ऊपर 3,445 पर कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को बाजार हल्की तेजी
कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार आ रही पॉजिटिव खबरों से कल बाजार में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई। गुरुवार को सेंसेक्स 14.61 अंक ऊपर 44,632.65 पर और निफ्टी 20.15 अंक ऊपर 13,133.90 पर बंद हुआ था। निफ्टी इंडेक्स इस स्तर पर पहली बार बंद हुआ। बाजार की बढ़त को ऑटो और मेटल शेयरों ने लीड किया। वहीं, निफ्टी IT और बैंकिंग इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी में मारुति का शेयर 7% ऊपर बंद हुआ था। वहीं, SBI लाइफ का शेयर 2% नीचे बंद हुआ था।
यूरोप के बाजारों में गिरावट
यूरोपियन मार्केट में बिकवाली देखने को मिली। कल यूरोप के बाजारों में फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.16% की गिरावट के साथ 5,574.36 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.45% की गिरावट के साथ 13,252.90 पर बंद हुआ था। वहीं, ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 26.88 अंकों की बढ़त के साथ 6,490.27 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों में सुस्ती
गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में फ्लैट देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.29% की बढ़त के साथ 85.73अंक ऊपर 29,969.50 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 27.82 अंक ऊपर 12,377.20 पर बंद हुआ था। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 0.06% नीचे 3,666.72 पर बंद हुआ था।
11:50 AM सेंसेक्स 303.80 अंक ऊपर 44,936.45 पर और निफ्टी 85.50 अंक ऊपर 13,219.40 पर कारोबार कर रहा है।
11:44 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से सात मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में हिंडाल्को के शेयरों में 4% की बढ़त है। वहीं, JSW स्टील, NMDC और कोल इंडिया के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
11:40 AM BSE में IRCTC का शेयर 12% ऊपर कारोबार कर रहा है।
11:24 AM BSE सेंसेक्स 316.56 अंक ऊपर जाकर 44,949.21 पर और निफ्टी 92.15 अंक ऊपर जाकर 13,226.05 पर कारोबार कर रहा है।
- 10:59 AM BSE सेंसेक्स 366.55 अंक ऊपर 44,999.20 पर और निफ्टी 107.60 अंक ऊपर 13,241.50 पर कारोबार कर रहा है।
10:57 AM BSE में स्पाइसजेट का शेयर 9% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों की सीमा को 70% से बढ़ा कर 80% कर दिया है।
10:55 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 415 अंकों की बढ़त है। इंडेक्स मे RBL बैंक और ICICI बैंक के शेयरों में 2-2 फीसदी की तेजी है।
10:45 AM BSE सेंसेक्स 356.71 अंक ऊपर 44,989.36 पर और निफ्टी 107.10 अंक ऊपर 13,241.00 पर कारोबार कर रहा है।
- 09:27 AM BSE पावर इंडेक्स में शामिल सभी 14 पावर कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में अदाणी पावर का शेयर 13% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा टाटा पावर इंडेक्स के शेयर में 5% की बढ़त है।
09:25 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में तेजी और सात के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।
09:15 AM BSE सेंसेक्स 33.26 अंक ऊपर 44,665.91 पर और निफ्टी 43.50 अंक ऊपर 13,177.40 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल









No comments:
Post a Comment